नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “डेड इकोनॉमी” वाले बयान पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कांग्रेस बंटी हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राहुल गांधी के बयान पर किसी भी प्रकार की सीधी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने उस टिप्पणी का समर्थन किया।
लेकिन उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच मजबूत व्यापारिक संबंधों के महत्व पर जोर दिया। बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का समर्थन किया था। ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को ‘मरी हुई यानि डेड इकोनॉमी’ बताया था।
थरूर ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते एक रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के तौर पर महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि इन संबंधों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि अमेरिका भारत के सबसे बड़े निर्यात बाजारों में से एक है, जहां भारत हर साल लगभग 90 अरब डॉलर का सामान निर्यात करता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही यह राशि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का केवल 2% है, लेकिन निर्यात के दृष्टिकोण से यह आंकड़ा बहुत महत्वपूर्ण है। थरूर ने सुझाव दिया कि भारत को अपने निर्यात के लिए अन्य देशों के साथ भी बातचीत करनी चाहिए, ताकि अमेरिका से संभावित नुकसान की भरपाई की जा सके।