सीपी राधाकृष्णन कल लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ, यहां जानिए राजनीतिक करिश्यर और शिक्षा

NDA candidate CP Radhakrishnan won the Vice Presidential election - File Photo

नई दिल्ली। नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर यानि शुक्रवार को अपने पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में शपथ ग्रहण होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को सुबह 10 बजे सीपी राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी। महाराष्ट्र के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन ने 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल की। उन्हें 452 वोट मिले थे। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 767 मत डाले गए थे। इनमें से 752 वोट वैध पाए गए, जबकि 15 वोट अमान्य घोषित किए गए।

सी.पी. राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति हैं। उन्होंने 12 सितंबर 2025 को इस पद की शपथ लेंगे।

  • उनके बारे में कुछ मुख्य बातें:
  • नाम: चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन
  • जन्म: 4 मई, 1957

राजनीतिक करियर: वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 1998 और 1999 में कोयंबटूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीते। वे तमिलनाडु में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राज्यपाल के रूप में: वे झारखंड, तेलंगाना, और पुडुचेरी के राज्यपाल भी रहे हैं। उपराष्ट्रपति बनने से पहले वे महाराष्ट्र के राज्यपाल थे।

उपराष्ट्रपति चुनाव: उन्होंने 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया।

शिक्षा: उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

सी.पी. राधाकृष्णन को “तमिलनाडु का मोदी” भी कहा जाता है, जो उनके मजबूत राजनीतिक प्रभाव को दर्शाता है।