दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के शांति प्रस्ताव की कड़ी आलोचना

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के शांति प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की है।

किम यो जोंग ने कहा है कि उनका देश दक्षिण कोरिया को कभी भी कूटनीतिक साझेदार नहीं मानेगा और न ही उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी रखता है। उन्होंने दक्षिण कोरियाई सरकार पर शांति के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने यह बयान तब दिया जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं, जिसकी उत्तर कोरिया अक्सर आलोचना करता रहा है। किम यो जोंग और उनके भाई, किम जोंग उन, दोनों ने इन अभ्यासों को युद्ध भड़काने वाला बताया है और अपने देश की परमाणु क्षमताओं का तेजी से विस्तार करने का संकल्प लिया है।