क्या आप जानते हैं प्याज काटते समय क्यों आते हैं आंसू?

प्याज
प्याज

सब्जी, सलाद, पराठे से लेकर चटनी तक प्याज का इस्तेमाल हमारी रसोई में हर रोज होता है, मगर क्या आपने कभी सोचा है कि जैसे ही हम इसे काटना शुरू करते हैं, आंखों से पानी क्यों बदने लगता है? जी हां, यह एक ऐसा काम है, जो हर बार हमें रुला देता है। जैसे ही चाकू प्याज पर चलता है, हमारी आंखों में जलन होने लगती है और आंसू बहने लगते हैं। ऐसा लगता है, जैसे प्याज हमारी आंखों से जंग लड़ रहा हो। बता दें, इसके पीछे ए दिलचस्प और हैरान कर देने वाली वैज्ञानिक वजह छिपी है। आइए जानते हैं क्या है वो वजह, जो हमें हर बार रुलाती है। क्या आप जानते हैं प्याज काटते समय क्यों आते हैं आंसू?

प्याज के अंदर क्या छिपा होता है?

प्याज
प्याज

प्याज की परतों के अंदर बेहद बारीक कोशिकाएं होती हैं, जिनमें सल्फर युक्त तत्व और एंजाइम मौजूद रहते हैं। आमतौर पर ये दोनों अलग-अलग रहते हैं, लेकिन जैसे ही चाकू प्याज की कोशिकाओं को काटता है, ये आपस में मिल जाते हैं। इस रासायनिक प्रतिक्रिया से एक तेज गैस बनती है, जिसे लैक्रिमेटरी फैक्टर कहते हैं। यही गैस आंखों को चुभन पहुंचाती है।

आंखों से आंसू क्यों बहते हैं?

हमारी आंखें बेहद सेंसिटिव होती हैं और किसी भी तरह के हानिकारक रसायन या गैस से खुद को बचाने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देती हैं। जब प्याज से निकलने वाली गैस आंखों के संपर्क में आती है, तो आंखें इसे एक खतरनाक पदार्थ मानती हैं। इस खतरे से बचने के लिए आंखों की लैक्रिमल ग्रंथियां तुरंत आंसू छोडऩा शुरू कर देती हैं। आंसू का काम इस गैस को धोकर बाहर निकालना होता है, ताकि आंख सुरक्षित रह सके।

प्याज का डिफेंस मैकेनिज्म

वैज्ञानिक मानते हैं कि यह प्याज का एक नेचुरल डिफेंस मैकेनिज्म होता है। प्रकृति ने प्याज को ऐसा रसायन बनाने की क्षमता दी है, ताकि कोई कीट या जानवर उसे नुकसान न पहुंचा सके। आंखों में चुभन पैदा करने वाली गैस इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी दूर रखती है।

आंसुओं से बचने के आसान उपाय

प्याज को ठंडा करें: काटन से पहले प्याज को 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडे प्याज से गैस की मात्रा कम निकलती है।
तेज धार वाला चाकू इस्तेमाल करें: इससे प्याज की कोशिकाएं कम टूटेंगी और गैस कम बनेगी।
पानी के पास काटें: प्याज काटते समय पास में पानी से भरा बर्तन रखें या प्याज को पानी में डुबोकर काटें, ताकि गैस पानी में घुल जाए।

यह भी पढ़ें : राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह: चौदह अधिकारियों व जवानों को पुलिस पदक, 11 अधिकारियों को योग्यता प्रमाण