बच्चों को क्रिसमस पर दें यह खास तोहफा

क्रिसमस
क्रिसमस

25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सांता क्लॉज आकर बच्चों को तोहफे देते हैं। तोहफे प्रेम और प्रोत्साहन का प्रतीक होते हैं। बच्चे क्रिसमस को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। वह क्रिसमस पर गिफ्ट मिलने की उम्मीद रखते हैं। इस मौके पर अभिभावक बच्चे के सीक्रेट सांता बनकर उन्हें कुछ उपयोगी तोहफे दे सकते हैं। हालांकि बच्चों के लिए उनकी पसंद के साथ ही उपयोग में आने वाला तोहफा देने के लिए कुछ खास चीजों के बारे में विचार करना होता है। कम पैसों में बच्चों के मनपसंद गिफ्ट की लिस्ट यहाँ दी जा रही है, जिसे क्रिसमस के मौके पर दिया जा सकता है।

विज्ञान से जुड़े गिफ्ट

विज्ञान से जुड़े गिफ्ट
विज्ञान से जुड़े गिफ्ट

बच्चा स्कूल जाता है और उसे विज्ञान विषय में रुचि है तो आप साइंस एक्सपेरिमेंट किट या फिर डॉक्टर सेट तोहफे में दे सकते हैं। इसे खेलने में बच्चे को भी बहुत मजा आएगा और उसका इंटरेस्ट भी बढ़ेगा। साथ ही खेल-खेल में बच्चा नई चीजों को भी सीख सकता है।

पिग्गी बैंक

पिग्गी बैंक
पिग्गी बैंक

बच्चे को बचपन से ही बचत करना सिखाना चाहिए, ताकि वह फिजूलखर्ची से बचे हैं और पैसों के महत्व को समझे। इसके लिए एक छोटा सा पिग्गी बैंक गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में कई तरह की डिजाइन के और अलग -अलग रंग के पिग्गी बैंक मिल जाएंगे।

थीम कलर सेट

बच्चे को एक थीम कलरिंग बुक भी दे सकते हैं। इससे बच्चे की रचनात्मकता भी बढ़ेगी। कलरिंग बुक के साथ पेंसिल कलर भी गिफ्ट कर सकते हैं। बच्चे की रंगों में रुचि बढ़ेगी और खाली वक्त में वह इसका उपयोग कर पायेगा।

यह भी पढ़ेंं : प्रेम भंडारी फिर बने राना के चेयरमैन