क्या आपको हर वक्त थकान महसूस होती है? क्या आपका चेहरा पीला पड़ गया है और अक्सर चक्कर आते हैं? अगर हां, तो हो सकता है आपके शरीर में आयरन की कमी हो गई हो। बता दें, आयरन हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी मिनरल है जो हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन रेड बल्ड सेल्स में पाया जाता है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। आयरन की कमी से एनिमिया हो सकता है, जो कई हेल्थ इशूज को जन्म दे सकता है। लेकिन घबराइए नहीं! अपनी डाइट में कुछ आसान बदलाव करके आप इस कमी को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ग्रीन स्मूदी के बारे में बताएंगे जो न केवल टेस्टी है, बल्कि आयरन से भरपूर भी है। खास बात है कि इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप कुछ ही दिनों में फर्क महसूस करेंगे।
कैसे बनाएं आयरन रिच ग्रीन स्मूदी?
यह स्मूदी न केवल आयरन से भरपूर है, बल्कि इसमें विटामिन सी भी है, जो शरीर को आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।
सामग्री:
पालक : 1 कप (कटा हुआ) – यह आयरन का बेहतरीन स्रोत है।
केल : आधा कप (कटा हुआ) – यह भी आयरन और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है।
चुकंदर : आधा छोटा (कटा हुआ) – इसमें आयरन के साथ-साथ फोलेट भी होता है।
आंवला : 1 छोटा (बीज निकला हुआ) – विटामिन सी का पावरहाउस, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है।
सेब : आधा (कटा हुआ) – मिठास और फाइबर के लिए।
नींबू का रस : 1 चम्मच – विटामिन सी के लिए।
पानी या नारियल पानी : आधा से 1 कप (अपनी पसंद के अनुसार)।
अलसी के बीज या चिया सीड्स : 1 चम्मच (ऑप्शनल, फाइबर और ओमेगा-3 के लिए)।
आयरन रिच ग्रीन स्मूदी बनाने की विधि
सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालें।
आवश्यकतानुसार पानी या नारियल पानी मिलाएं।
स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
फायदे जो कर देंगे हैरान
आयरन की कमी से होने वाली थकान कम होगी और आप ज्यादा एनर्जेटिक फील करेंगे।
यह स्मूदी आपके हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करेगी, जिससे एनीमिया से बचाव होगा।
पालक, केल और आंवला जैसे तत्व आपकी इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।
पर्याप्त आयरन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा में चमक आती है और बालों का झडऩा कम होता है।
इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है।
यह स्मूदी आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराती है, जिससे अनावश्यक खाने से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें : संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही: नारेबाजी नहीं करने की अध्यक्ष ओम बिरला ने दी नसीहत