कभी पी है मावा लस्सी, नहीं तो आज इस रेसिपी से बनाएं

मावा लस्सी
मावा लस्सी

खाने के साथ लस्सी पीना कई लोगों को पसंद होता है, मगर आज हम आपके लिए मावा लस्सी की एक शानदार रेसिपी लेकर पेश हुए हैं जो स्वाद और सेहत का एक बेजोड़ संगम है। जी हां, यह सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाती, बल्कि शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी देती है। आइए बिना देर किए जान लीजिए इस लाजवाब मावा लस्सी की आसान रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री

मावा लस्सी
मावा लस्सी

दही: 1 कप (गाढ़ा और ठंडा)
मावा: 2 बड़े चम्मच
चीनी: 2-3 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
बर्फ के टुकड़े: 5-6
इलायची पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
पिस्ता/बादाम: सजाने के लिए (बारीक कटे हुए)

विधि :

सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल या ब्लेंडर लें। इसमें ठंडा और गाढ़ा दही डालें। ध्यान रहे दही खट्टा न हो, वरना लस्सी का स्वाद बिगड़ सकता है।
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा डालें। मावा लस्सी को एक रिच और क्रीमी टेक्सचर देता है, साथ ही इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ा देता है।
अपनी पसंद के अनुसार चीनी डालें। अगर आप कम मीठा पसंद करते हैं तो कम चीनी डालें। साथ ही, खुशबू और स्वाद के लिए इलायची पाउडर भी डाल दें।
अब इन सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि सारी सामग्री अच्छे से मिल न जाए और लस्सी में झाग न आ जाए। आप चाहें तो हैंड व्हिस्कर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ब्लेंडर से लस्सी ज्यादा स्मूथ बनेगी।
ब्लेंड करते समय ही इसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें। इससे लस्सी और भी ठंडी और ताजग़ी भरी लगेगी।
तैयार है आपकी टेस्टी और हेल्दी मावा लस्सी। इसे गिलास में निकालें और ऊपर से बारीक कटे पिस्ता या बादाम से सजाकर तुरंत परोसें।

यह भी पढ़ें : अच्छी बारिश प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली का शुभ संकेत : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा