असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने 15वें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली

असम में भाजपा की चुनावी जीत के एक हफ्ते बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को राज्य के 15वें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली।

उन्हें राज्यपाल जगदीश मुखी ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ।

असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने 15वें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली

इससे पहले रविवार को हिमंत को सर्वसम्मति से भाजपा और एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। सरमा के साथ-साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें-ममता बनर्जी सरकार में 43 मंत्रियों ने ली शपथ, कुछ वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े