बच्चों को पसंद है क्रीम बिस्किट तो हो जाएं सावधान, इनमें केमिकल की मात्रा अधिक

क्रीम बिस्किट
क्रीम बिस्किट

भारत में क्रीम बिस्किट खूब खाए जाते हैं। इनमें हानिकारक ट्रांस फैट और केमिकल मिलाए जाते हैं। बिस्किट्स के बीच भरी हुई मीठी क्रीम जितनी स्वादिष्ट लगती है, उतनी ही नुकसानदेह भी है। ये बिस्किट्स, जो अक्सर खाने के बाद मीठे में या शाम की चाय-कॉफी के साथ खाए जाते हैं, हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ये बच्चों के लिए अधिक नुकसानदायक हैं, क्योंकि उन्हें इन बिस्किट्स की लत लग जाती है। जिस क्रीम के नाम पर इन बिस्किट्स को क्रीम बिस्किट कहकर बेचा जा रहा है, असल में वह क्रीम नहीं है। यह एक नकली नॉन-डेयरी मिश्रण होता है। इन्हें बनाने के लिए सस्ते और खतरनाक केमिकल्स इस्तेमाल होते हैं। ये दिल की बीमारी, मोटापा और बच्चों की ग्रोथ से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज क्रीम बिस्किट के नुकसान पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि इसमें मिला ट्रांस फैट कितना नुकसानदायक है? इसकी जगह क्या खा सकते हैं? बच्चों को पसंद है क्रीम बिस्किट तो हो जाएं सावधान, इनमें केमिकल की मात्रा अधिक

क्रीम में नहीं होते पोषक तत्व

बिस्किट के बीच में जो मीठी चीज लगी होती है, वह क्रीम नहीं होती है। यह कई सस्ते केमिकल्स और ट्रांस फैट से बनी चीज होती है। इसमें कोई पोषक तत्व नही होता है। इससे सेहत को सिर्फ नुकसान होते हैं।

कैसे बनती है बिस्किट की क्रीम

क्रीम बिस्किट
क्रीम बिस्किट

बिस्किट के बीच मेंं लगी क्रीम बनाने के लिए कई अनहेल्दी चीजों का इस्तेमाल होता है। क्रीम जैसी दिख रही चीज को बनाने के लिए वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल होता है। इसे मीठा बनाने के लिए शुगर सिरप मिलाया जाता है। इसके बाद इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाए जाते हैं। ऐसी कई चीजें मिलाने के बाद सबसे आखिर में प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, ताकि इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाए।

ट्रांस फैट के नुकसान

क्रीम बिस्किट में सबसे नुकसानदायक चीजों में से एक ट्रांस फैट है। आमतौर बिस्किट की क्रीम बनाने के लिए इस्तेमाल हुए वनस्पति घी में खूब सारा ट्रांस फैट होता है। ट्रांस फैट्स से शरीर में एलडीएल यानी ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल घटता है। इससे हार्ट अटैक या दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है। अगर ट्रांस फैट का सेवन लंबे समय तक किया जाए तो शरीर में इन्फ्लेमेशन, इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।

यह भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट की राजस्थान को सौगात… कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे को दी मंजूरी