क्या भोजन में नींबू निचोडक़र खाना सही है, जानें इसके नुकसान-फायदे

नींबू
नींबू

नींबू हमारी भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नींबू की खास बात यह है कि यह सबसे अधिक खट्टे फलों में से एक है। हम सभी जानते हैं कि नींबू को कई तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है, इन्हीं में से एक प्रमुख तरीका है रोज सुबह नींबू पानी का सेवन करना। लेकिन बहुत से लोग अपने भोजन में भी नींबू निचोडक़र खाना पसंद करते हैं। अब बहुत से लोगों के मन में सवाल होता है कि भोजन में नींबू निचोडक़र खाना फायदेमंद होता है भी है या नहीं? आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं। भोजन में नींबू निचोडक़र खाना बहुत फायदेमंद होता है, इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। खासकर मानसून के मौसम में, जब पाचन अक्सर कमजोर पड़ जाता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, नींबू का सेवन किसी औषधि से कम नहीं। यह न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाता है, बल्कि इम्यूनिटी को मजबूत कर पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सहायता करता है। अब आइए भोजन में नींबू निचोडक़र खाने के फायदे जानते हैं। क्या भोजन में नींबू निचोडक़र खाना सही है, जानें इसके नुकसान-फायदे

पाचन क्रिया में सुधार

पाचन क्रिया
पाचन क्रिया

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है और लार व पाचन रसों के उत्पादन को बढ़ाता है। दाल या सब्जी में नींबू निचोडऩे से पाचन एंजाइम्स सक्रिय होते हैं, जिससे भारी भोजन जैसे दाल, चावल या अन्य भारी भोजन का पचना भी आसान हो जाता है। यह कब्ज, अपच, और गैस की समस्या को कम करता है। नींबू का फाइबर युक्त रस आंतों की गतिशीलता को बढ़ाता है, जिससे मल त्याग नियमित होता है। रोजाना भोजन में थोड़ा नींबू निचोडऩे से पाचन तंत्र मजबूत होता है और मानसून में होने वाली पाचन समस्याएं कम होती हैं।

आयरन का अवशोषण बढ़ता है

नींबू में मौजूद विटामिन ष्ट आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। पालक, दाल, या चने जैसे खाद्य पदार्थों में नींबू निचोडऩे से शरीर में आयरन का अवशोषण कई गुना बढ़ सकता है। इससे एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी की शिकायत नहीं होती है। विटामिन ष्ट आयरन को अधिक घुलनशील बनाता है, जिससे यह आंतों में आसानी से अवशोषित हो जाता है।

इम्यूनिटी को मजबूती

नींबू विटामिन ई और एंटीऑक्सिडेंट्स का भंडार है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह शरीर को सर्दी, जुकाम, और वायरल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। दाल या सब्जी में नींबू निचोडऩे से न केवल स्वाद बढ़ता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

सावधानियां

हालांकि नींबू के कई फायदे हैं, लेकिन इसका अधिक उपयोग नुकसानदायक हो सकता है। अत्यधिक नींबू निचोडऩे से दांतों का इनेमल कमजोर हो सकता है और पेट में जलन हो सकती है। बेहद गर्म भोजन में नींबू निचोडऩे से विटामिन ष्ट नष्ट हो सकता है। डायबिटीज या गैस्ट्रिक समस्या वाले लोग इसका सीमित उपयोग करें और डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें : ईडी स्ट्रीट लाइट से राजस्थान की हर गली-हर सड़क होगी जगमग