निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का सफाया जल्द : मनोज सिन्हा

नई दिल्ली । जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का सफाया जल्द होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान हो चुकी है और उनकी भौगोलिक स्थिति का पता चल चुका है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांति: अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों का भारत के साथ एकीकरण पूरा हो गया है।

घाटी के लोगों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को पूरी तरह से नकार दिया है। जम्मू कश्मीर में विकास: पांच साल में जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था और निर्यात दोगुने से अधिक हो गए हैं। जम्मू कश्मीर बैंक घाटे से मुनाफे में आया है। पर्यटन में वृद्धि: बीते साल दो करोड़ 38 लाख पर्यटक आए, जिससे लोगों में समृद्धि आई और उनका भविष्य भारत में उज्ज्वल दिखा।

अपनी मर्जी से जीने की आजादी मिली
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को पहली बार अपनी मर्जी से जीने की आजादी मिली है। पांच साल में जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था और निर्यात दोगुने से अधिक हो गये हैं। जम्मू कश्मीर बैंक पांच साल पहले 1300 करोड़ रुपये के घाटे में चल रहा था और आज यह बैंक 1700 करोड़ रुपये से अधिक के मुनाफे में है। यहां निष्पक्ष चुनाव हुए और उनकी पसंद की सरकार बनी। मनोज सिन्हा ने कहा कि पांच साल में कश्मीर में 5000 से अधिक नये होटल बने हैं। 15 हजार से ज्यादा नयी गाड़ियां खरीदी गईं हैं। बीते साल दो करोड़ 38 लाख पर्यटक आए।