जॉली एलएलबी 3′ का टीज़र रिलीज़ हो गया है! यह फिल्म काफी समय से चर्चा में है और दर्शक अक्षय कुमार और अरशद वारसी को एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
टीज़र में अक्षय कुमार को जॉली मिश्रा और अरशद वारसी को जॉली त्यागी के रूप में आमने-सामने देखना वाकई रोमांचक है। दोनों अपने-अपने अंदाज़ में केस लड़ते हुए दिखाई देंगे, और जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) के लिए यह एक और बड़ी चुनौती होगी।
फ़िल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अगर आप ‘जॉली एलएलबी’ फ्रैंचाइज़ी के फैन हैं, तो यह फ़िल्म आपके लिए एक बेहतरीन ट्रीट हो सकती है!
अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ इस बार सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी और अन्नू कपूर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। सुभाष कपूर के निर्देशन और लेखन में बनी यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। याद दिला दें, ‘जॉली एलएलबी’ 2013 में आई थी, जबकि इसका सीक्वल 2017 में रिलीज हुआ था।