कुलाधिपति कलराज मिश्र ने दो विश्वविद्यालयों में नियुक्त किये कुलपति

जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने बुधवार को आदेश जारी कर दो विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त किये है। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में प्रो. राजीव जैन और पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में प्रो. भागीरथ सिंह को कुलपति नियुक्त किया है। श्री जैन कोटा विश्वविद्यालय कोटा में वाणिज्य एवं प्रंबधन विभाग के डीन है। श्री सिंह महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के पूर्व कुलपति है।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा

गौरतलब है कि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्यकाल का 1 वर्ष पूरा हो गया है। मिश्र ने पिछले वर्ष 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। 1 वर्ष पूरा होने पर राजभवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां राज्यपाल के 1 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी शामिल हुए। राज्यपाल कलराज मिश्र के 1 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के मौके पर राजभवन में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान अभूतपूर्व है। राजस्थान देव, शौर्य, कला, स्थापत्य व हेरीटेज की भूमि है। यहां का मरूस्थल एक समय सागर था। राज्यपाल को संवैधानिक आधार पर कार्य करना होता है।