नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच जारी स्टार वॉर में भिड़े कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच एक बार फिर ट्विटर पर भिड़ंत हुई। हाल ही में कंगना रनौत ने ट्विटर पर दिलजीत को किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली पॉप स्टार रिहाना का समर्थन करने पर खालिस्तानी तक कह दिया था। हालांकि, दिलजीत ने उनके इस ट्वीट का कोई जवाब नहीं दिया था।
वहीं अब कंगना ने हाल ही में एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में भी दिलजीत पर जमकर निशाना साधा और उन्हें एक बार फिर से खालिस्तानी बताया है। अपने टीवी इंटरव्यू में कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ को लेकर कहा था कि- ‘मैंने खुली चुनौती दी थी कि वह सिर्फ एक बार कह दें कि वह खालिस्तानी नहीं है, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
TV INTERVIEW –
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) February 7, 2021
Tu Mainu Ah Puch Lai.. Mai Tainu Ah Jawab De Daungi.. Ki Drama Eh.. ?
Asi Desh ?? Di Gal Karde an..PUNJAB Di Gal Karde an..
Eh Dhakke Naal Hor Hee Angle Dena Chaunde aa
It Means Tusi Dhakke Naal Sanu Jo Jee Karda Oh Banauna Chaune An.. Wah ??
युवाओं को गुमराह किया जा रहा है, उन्हें खालिस्तान के बारे में एक सपना दिखाया गया है।’ वहीं अब कंगना के इस इंटरव्यू के बाद दिलजीत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिलजीत ने ट्वीट कर लिखा- ‘टीवी इंटरव्यू: ‘आपने मुझसे पूछा है, मैं आपको इसका जवाब देता हूं।’ यह क्या नाटक है? वह देश और पंजाब के बारे में बात करती हैं। वह बहस को दूसरी ओर मोड़ना चाहती हैं। आप हमें ऐसे प्रोजेक्ट करना चाहती हैं, जैसा आप चाहती हैं, वाह क्या बात है।’