मजदूर दिवस आज : अपनों को दें ये मैसेज, दिल में उतर जाएंगे

मजदूर दिवस
मजदूर दिवस

हर साल 1 मई का दिन दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस यानी वल्र्ड लेबर डे के रूप में मनाया जाता है। जिसका मकसद दुनियाभर के मजदूरों द्वारा किए जाने वाले काम को सराहना व उन्हें सम्मान देना है। साथ ही उनके अधिकारों के लिए आवाज भी उठाना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1886 में हुई थी। दुनिया के कई देशों में तो इस दिन छुट्टी होती है। रैलियों, कार्यक्रमों द्वारा मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को मैसेजेस और कोट्स भी भेजकर इस दिन का जश्न मनाते हैं।

मजदूर दिवस पर भेजें ये शुभकामना संदेश

मजदूर दिवस
मजदूर दिवस

1. कभी धागा बनाता हूं,
कभी कपड़ा बनाता हूं,
मैं हूं मजदूर
जो घर के लिए ईंटा बनाता हूं।
लहू मेरा पसीना बनके माथे से टपकता है,
मई की धूप में जब धूप से रिश्ता बनाता हूं।

2. मैं मजदूर हूं, मजबूर नहीं
ये कहने में मुझे शर्म नहीं
अपने पसीने की खाता हूं
मैं मिट्टी को सोना बनाता हूं

3. कोई खेत में है कोई दफ्तर में,
कोई नौकरी में, कोई अफसर में,
मजदूर हैं सब मजदूर यहां,
कोई हर दिन है कोई अवसर में।

4. हाथों में लाठी है,
मजबूत उसकी कद-काठी है,
हर बाधा वो कर देता है दूर,
दुनिया उसे कहती है मजदूर।
मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं

5. श्रम करो, शर्म नहीं,
मजदूर बनो मजबूर नहीं,
मजबूत बनो कमजोर नहीं,
वास्तव में जो श्रमशील है वही प्रगतिशील है।
मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

6. जिनकी मंजिल रहती हमेशा दूर हैं,
जिनके सपने रहते हमेशा चूर-चूर हैं,
वो और कोई नहीं साहब…
लोगों के शौक पूरे करने वाला एक मजदूर है।

मजदूर दिवस
मजदूर दिवस

7. ईश्वर मुझे तब तक काम दें
जब तक जीवन समाप्त न हो
और जीवन दें जब तक मेरा काम समाप्त न हो।

8. जब श्रमिको का होगा विकास,
तब देश में तरक्की का होगा प्रकाश।

9. मजदुर ऊंचाई की नींव है,
गहराई में है पर अन्धकार में क्यूं
उसे तुच्छ ना समझना वो देश का गुरुर है,

10. सो जाता हैं फुटपाथ पे अखबार बिछा कर
मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाता
आने वाले जाने वालों के लिए
आदमी मजदूर हैं राहें बनाने के लिए।

यह भी पढ़ें : 3 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं नामांकन