लिएंडर पेस के पिता डॉ. वीसे पेस का 80 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली। हॉकी ओलंपियन और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता डॉ. वीसे पेस का हाल ही में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बीसीसीआई ने डॉ. वीसे पेस को उत्कृष्टता, ईमानदारी और खेल सेवा को समर्पित जीवन के लिए याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

डॉ. पेस 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य थे। इसके अलावा उन्होंने 1971 हॉकी विश्व कप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया। खेल करियर के बाद उन्होंने खेल चिकित्सा के क्षेत्र को समर्पित कर दिया और कई विधाओं के खिलाड़ियों की सेवाओं में अपना योगदान दिया।

वह 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। वह एक स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर भी थे और उन्होंने बीसीसीआई और अन्य खेल निकायों के साथ काम किया था।

अक्टूबर, 2010 से मार्च 2018 तक डॉ. पेस बीसीसीआई से एंटी-डोपिंग और आयु सत्यापन सलाहकार के रूप में जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने एंटी-डोपिंग संबंधी संरचित शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत की, जिससे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बीच जागरूकता और अनुपालन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उनकी विशेषज्ञता और समर्पण ने बोर्ड की एंटी-डोपिंग व्यवस्था और खिलाड़ी कल्याण पहलों को मजबूत किया।