दो दिन बाद करवाचौथ है, जो कि महिलाओं के लिए खास है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। अन्न-जल ग्रहण नहीं करतीं। पूजा के लिए महिलाएं सोलह पूरे सोलह श्रृंगार कर सजती और संवरती हैं। इस सोलह श्रंृगार में उनके लिए खास है मेहंदी, जो त्यौहार से एक या दो दिन पहले हाथ-पैरों में लगाई जाती है, लेकिन कई कारणों से मेहंदी अपना अच्छा रंग नहीं छोड़ पाती। यदि हाथों में गहरी मेहंदी रची हो तो श्रृंगार को चार चांद लग जाते हैं।
अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी का रंग आपके हाथों पर भी बिल्कुल गाढ़ा चढ़े, तो इन नुस्खों को आजमाकर देखें।वैसे तो इन दिनों केमिकल वाली मेहंदी आती है जो बिना मेहनत के ही गाढ़ी चढ़ जाती है। लेकिन इन केमिकल वाली मेहंदी से हाथों की स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ऑर्गेनिक मेहंदी ही लगाने की कोशिश करनी चाहिए। नेचुरल मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए ये छोटे उपाय बड़े काम आ सकते हैं।
चीनी और नींबू का रस
बहुत से महिलाओं के हाथ काफी ठंडे होते हैं। जिन पर मेहंदी सूखकर जल्दी से गिरने लगती है। जिसकी वजह से वो रच नहीं पाती। इसके लिए आप नींबू के रस और चीनी को घोलकर रख लें। फिर रूई की मदद से हाथों पर इसे लगाएं। जहां भी मेहंदी लगाई हो आपने इस रस को वहां लगाकर छोड़ दें। चीनी और नींबू मेहंदी को अच्छी तरह से चिपकाकर रखेगा जिससे मेंहदी का रंग पूरी तरह से चढ़ेगा।
लगाएं सरसों का तेल
अगर हाथों पर मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं होता तो इसे पानी से ना छुड़ाएं। कई महिलाओं की आदत होती है वो मेहंदी को पानी से छुड़़ा लेती हैं। जिसकी वजह से रंग फीका हो जाता है। मेहंदी को पानी की बजाय सरसों के तेल की मदद से छुड़ाएं। हाथों-पैरों में जहां मेहंदी लगी हो वहां पर सरसों का तेल लगाकर धीरे-धीरे मेहंदी छुड़ाएं। इससे रंग गाढ़़ा ही बना रहेगा।
लौंग से रंग होगा गाढ़ा
मेहंदी का रंग गाढ़ा करना है तो तवे पर लौंग को रखकर गर्म करें। जब गर्म होकर धुआं निकलने लगे तो इस धुएं को हाथों पर सिकाईं के काम में लाएं। इससे भी मेहंदी गाढ़ी रचेगी। मेहंदी को पानी से छुड़ाने की बजाय किसी चम्मच या चाकू की मदद से छुड़ाएं। इससे मेहंदी छुट जाएगी और आपको पानी भी नहीं लगाना पड़ेगा। मेहंदी छुड़ाने के करीब पांच से छह घंटे तक पानी नहीं लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : मुस्लिम प्राचार्य की नई करतूत, स्कूल में बनवा दी मजार