नेपाल: जानिए कौन हैं बालेंद्र शाह जिन्होंने हिला दीं केपी ओली सरकार की जड़ें

नेपाली संसद
नेपाली संसद

काठमांडू। नेपाल की सत्ता तख्तापलट जल्द हो सकता है क्योंकि वहा की जनता उग्र हो चुकी है। केपी शर्मा ओली की कुर्सी डगमगा चुकी है। नेपाली कांग्रेस ने भी ओली का साथ छोड़ दिया है। प्रदर्शनकारी केपी ओली को बख्शने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शनकारी केपी शर्मा ओली के इस्तीफे पर अड़े हैं। अब केपी शर्मा ओली देश छोड़कर दुबई भागने की फिराक में हैं। नेपाल अब भी जल रहा है। हिंसक प्रदर्शन अपने चरम पर है मंत्रियों के घर जलाए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी के डर से मंत्री लगातार इस्तीफा दे रहे हैं।

अब सवाल है कि आखिर नेपाल में ओली सरकार की जड़े हिलाने वाला आखिर कौन है? कौन है वह शख्स जिसने जेन जी क्रांति की मशाल जलाकर नेपाल का इतिहास बदल दिया। बात हो रही है बालेन्द्र शाह के बारे में उनका करियर और जीवनशैली कई मायनों में प्रभावशाली है, खासकर युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता। आइए, उनकी उपलब्धियों और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर एक नज़र डालते हैं।

बालेन्द्र शाह, जिन्हें आमतौर पर बालेन शाह के नाम से जाना जाता है, काठमांडू के मेयर हैं। 27 अप्रैल 1990 को जन्मे बालेन एक सफल इंजीनियर, प्रसिद्ध रैपर और अब एक लोकप्रिय राजनेता हैं। राजनीति में आने से पहले ही वह युवाओं के बीच अपने संगीत और इंजीनियरिंग कौशल के लिए जाने जाते थे। उनकी अनूठी पहचान ने उन्हें पारंपरिक राजनेताओं से अलग खड़ा किया।

इंजीनियरिंग: वह Balen Consulting & Construction Pvt. Ltd. के प्रबंध निदेशक हैं। इसके अलावा, उन्होंने पद्म ग्रुप ऑफ कंपनीज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी काम किया है। निर्माण और परामर्श से उन्हें एक अच्छी और स्थिर आय होती है।

संगीत (रैप): बालेन एक बहुत ही प्रसिद्ध रैपर और संगीतकार हैं। टीवी शो, रैप बैटल और म्यूजिक वीडियो के माध्यम से उन्हें अच्छी कमाई होती है। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम से भी उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है।

मेयर का वेतन: काठमांडू के मेयर के रूप में उन्हें ₹46,000 प्रति माह का वेतन मिलता है, जो उनकी कुल आय का एक छोटा हिस्सा है।

उनकी राजनीति और उपलब्धियाँ
मेयर बनने के बाद, बालेन शाह ने कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया, जिनमें कचरा प्रबंधन, पारदर्शी शासन, शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार, डिजिटल प्रशासन और युवा संरक्षण शामिल हैं। इन्हीं प्रयासों ने उन्हें युवाओं के बीच एक विश्वसनीय नेता बना दिया है।

उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि 2023 में टाइम मैगज़ीन ने उन्हें ‘100 उभरते नेताओं’ की ‘टाइम 100 नेक्स्ट’ सूची में शामिल किया था। यह उनके काम और वैश्विक पहचान का एक बड़ा प्रमाण है।