अब जयपुर के मानसरोवर में किरण पथ चौराहा को मां गायत्री चौराहा कहा जाएगा, महापौर ने दी सहमति

जयपुर। शहर के मानसरोवर में किरण पथ चौराहा अब मां गायत्री चौराहा कहलाएगा। इसी तरह, किरण पथ और वरुण पथ के बीच लिंक रोड का नामकरण भी अब माता भगवती पथ कर दिया गया है। इस संबंध में मंगलवार को नगर निगम जयपुर ग्रेटर के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अरुण गर्ग ने आदेश जारी किए।

जिसमें बताया कि नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्गों, सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों के नामकरण के क्रम में किरण पथ चौराहे का नामकरण मां गायत्री चौराहे के नाम पर किया गया।

अब जयपुर के मानसरोवर में किरण पथ चौराहा को मां गायत्री चौराहा कहा जाएगा, महापौर ने दी सहमति

यह आदेश ग्रेटर नगर निगम की कार्यकारिणी के प्रस्ताव के बाद ग्रेटर से महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर और नगर निगम ग्रेटर के आयुक्त ने अनुमोदन कर दिया था। इसके बाद नगर निगम जयपुर ग्रेटर प्रशासन ने आज नामकरण का आदेश निकाला।