यूरोप में कोरोना पाबंदियां फिर से बढ़ा दी गई है। इसके दो प्रमुख कारण हैं। पहला- ज्यादातर यूरोपीय देशों में डेल्टा वैरिएंट के अधिक मामले आ रहे हैं। दूसरा- ब्रिटेन अनलॉक हो चुका है। यहां डेल्टा वैरिएंट के 99 प्रतिशत नए मामले हैं।
इसके बावजूद ब्रिटेन के लोग अन्य देशों की यात्रा कर रहे हैं। इसलिए नीदरलैंड्स, बुल्गारिया सहित कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटिश पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी है। लेकिन यूरोप के दक्षिणी देशों में बड़ी मात्रा में ब्रिटिश पर्यटक आ रहे हैं।
विशेषज्ञों का अनुमान है आने वाले सप्ताहांत में यूरोपीय देशों में 1,35,000 विदेशी पर्यटक यात्रा पर होंगे। इससे कोरोना तेजी से फैल सकता है। इसलिए यूरोपीय देशों ने सीमा नियंत्रण सख्त कर दिया है।
जर्मनी ने नीदरलैंड्स और स्पेन के यात्रियों के लिए क्वारेंटाइन अनिवार्य किया है। ग्रीस, इटली, फ्रांस और पुर्तगाल वैक्सीन पासपोर्ट लाने जा रहे हैं। इटली और फ्रांस ने जिम, सिनेमा और म्यूजियम में प्रवेश के लिए पूर्ण टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है।
यह भी पढ़ें-दुनिया में कोरोना के 4 लाख 74 हजार नए मामले सामने आए, 6990 संक्रमितों की मौत