होली पुराने गिले-शिकवे भूलकर अपनों के साथ प्यार और दोस्ती की नई शुरुआत का त्योहार है। कहा जाता है होली के दिन दिल खिल जाते हैं और दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। इसी एकता और प्रेम की भावना को मजबूत बनाने के लिए होली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन अपनों को रंगों और मिठाइयों के साथ होली की शुभकामनाएं दी जाती हैं।
इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस खुशी के उत्सव पर सभी खूब नाच-गाना और मस्ती-मजाक करते हैं। दोस्तों, प्रेमियों और परिवारजनों के साथ होली मनाने का मजा ही कुछ और होता है। मीठी-मीठी गुजिया, होली के गाने और रंगों के फुहार की बात ही निराली होती है। इस मौके को और खास बनाने के लिए हम आपके लिए कुछ खास संदेश लाए हैं, जो आपकी होली की मस्ती को और बढ़ा देंगी। इन संदेशों के जरिए आप अपने दोस्तों और परिवारजनों को एक नए अंदाज में होली विश कर सकते हैं।
हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भर जाए आपकी झोली,
आप सबको मेरी तरफ से हैपी होली!
रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार!
पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार!
मथुरा की खुशबू
गोकल का हार
वृन्दावन की सुगंध
बरसाने का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार!
प्यार के रंग से भरो पिचकारी
स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली
आप सभी को हैप्पी होली!
निकलो गलियों में बना कर टोली,
भिगा दो आज हर एक की झोली,
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,
वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी होली।
यह भी पढ़ें : अरविंद केजरवाल ने जेल से लिखा पत्र