जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। लोग घरों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाते हैं। वैसे तो माना जाता है कि भगवान कृष्ण को सबसे प्रिय मक्खन और मिश्री का भोग ही है, लेकिन उन्हें पेड़े भी खूब पसंद हैं। यहीं कारण है कि मथुरा और वृंदावन में पेड़ों का प्रसाद बंटता है और वहां के पेड़े पूरे देश में मशहूर हैं। पेड़े तो दूध, चीनी और घी से बनाया जाता है, जिसके कारण यह काफी मुलायम और मीठा होता है। अगर आप चाहें, तो इस जन्माष्टमी भोग लगाने के लिए अपने हाथों से भगवान श्री कृष्ण के लिए भोग बना सकते हैं। आइए जानें घर पर पेड़े बनाने की पूरी रेसिपी।
पेड़े बनाने के लिए सामग्री
2 कप दूध पाउडर
1 कप ताजा मलाई
1/2 कप पिसी चीनी
2-3 टेबलस्पून घी
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
केसर के कुछ धागे
बादाम या पिस्ता
पेड़े बनाने की विधि
स्टेप-1 मलाई और दूध पाउडर को मिलाएं
सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 कप मलाई डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
अब इसमें 2 कप दूध पाउडर धीरे-धीरे मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें ताकि कोई गांठ न रहे।
स्टेप-2 घी डालकर पकाएं
अब इसमें 2 टेबलस्पून घी डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं।
मिक्सचर को धीरे-धीरे गाढ़ा होने दें। यह लगभग 8-10 मिनट तक पकाना होगा।
चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं
जब मिक्स्चर थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालें।
अगर आप चाहें, तो केसर के धागे भी मिला सकते हैं, जिससे पेड़े का रंग और स्वाद बढ़ जाएगा।
मिक्सचर को ठंडा होने दें
इस मिक्सचर को तब तक पकाएं जब तक यह कढ़ाई से अलग होने लगे।
इसके बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें।
पेड़े के लड्डू बनाएं
जब यह हल्का गुनगुना रहने पर हाथों पर थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
आप चाहें तो पेड़े को चपटा आकार भी दे सकते हैं।
गार्निश करके सर्व करें
पेड़ों को बादाम या पिस्ते के टुकड़ों से सजाएं।
इसे ठंडा होने के लिए 10-15 मिनट रख दें, फिर भोग लगाएं।
पेड़े बनाने के लिए टिप्स
अगर मिक्सचर ज्यादा पक गया है और सूख रहा है, तो थोड़ी मलाई या दूध मिला सकते हैं।
चीनी की मात्रा स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
पेड़े को एयरटाइट कंटेनर में रखें, जिससे यह 4-5 दिन तक फ्रेश रहे।