परवन पुत्रों ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना के निर्माण में तेज गति लाने के लिए मंत्री भाया से मुकालात की

बारां। नहरी किसान संघर्ष एंव सिंचाई समिति के परवण पुत्रों ने परवण वृहद सिंचाई परियोजना के निर्माण में तेज गति प्रधान करवाने के लिए खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया से एक खास मुलाकात सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में की। जहां पर परवन पुत्रों ने मंत्री भाया को एक ज्ञापन भी दिया।

अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि दाँई मुख्य नहर में ओर डुब क्षेत्र के किसान अवार्ड वितरण से संतुष्ट नहीं है। शिष्ट मंडल पूर्व सलाहकार गिरिराज बोहरा, अध्यक्ष पवन यादव, टारडा सरपंच भवानीशंकर मीणा, संघठन मंत्री अमर लाल सुमन, महामंत्री ललित नागर, मेलखेडी अध्यक्ष महावीर पांचाल, मीडिया प्रभारी भुवनेश यादव आदी ने निर्माणकर्ता कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परवन पुत्रों ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना के निर्माण में तेज गति लाने के लिए मंत्री भाया से मुकालात की

उन्होंने कहा कि कंपनी धीमी गति से परवन वृहद सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य कर रही है। यह कंपनी परियोजना को बरबाद कर देगी। परवन पुत्रों ने मंत्री भाया से समय समय पर अधिकारियाँे मीटिंग लेने की बात कही। परवन पुत्रों ने मंत्री भाया से 2023 तक सिंचाई परियोजना का कार्य पूर्ण करवाने की मांग की।

यह भी पढ़ें-श्री श्रीकृष्ण शर्मा और फारूक आफरीदी को रत्नाकर पांडेय सम्मान