कसाब को जेल पहुंचाने वाले प्रतिष्ठित सरकार वकील उज्ज्वल निकम पहुंचे राज्यसभा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा में नामित सदस्य के रूप में चार प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की नियुक्ति की है। इन चारों नामों में कानून, विदेश नीति, शिक्षा और इतिहास जैसे विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को शामिल किया गया है। इन सदस्यों में उज्ज्वल निकम, सी. सदानंदन मास्टर, हर्ष वर्धन श्रिंगला और डॉ. मीनाक्षी जैन शामिल हैं। उज्ज्वल निकम एक प्रतिष्ठित वकील हैं, जबकि सी. सदानंदन मास्टर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

उज्ज्वल देवराव निकम देश के सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित सरकारी वकीलों में गिने जाते हैं। उन्हें 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1993 के मुंबई बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड, प्रमोद महाजन हत्या, 26/11 मुंबई हमलों में अजमल कसाब का मुकदमा, और 2016 के कोपर्डी बलात्कार कांड जैसे मामलों में अभियोजन का नेतृत्व किया है। सी. सदानंदन मास्टर, जो केरल से एक वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षाविद हैं।

पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रिंगला 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। इतिहासकार और शिक्षिका डॉ. मीनाक्षी जैन। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के गर्गी कॉलेज में इतिहास पढ़ा चुकी हैं और भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर उनके शोध कार्य को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है।