पुतिन जल्द ही भारत आएंगे, लेकिन तिथि तय नहीं

Doctor Corona positive shaking hands with vladimir Putin
Doctor Corona positive shaking hands with vladimir Putin

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा की तारीखें अभी तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई हैं। हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मॉस्को की अपनी यात्रा के दौरान पुष्टि की है कि पुतिन जल्द ही भारत आएंगे।

रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार, यह यात्रा अगस्त 2025 के अंत में होने की संभावना है। यह यात्रा भारत और रूस के बीच 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा होगी। यह यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन की पहली भारत यात्रा होगी।