मुजफ्फरपुर पहुंची वोटर अधिकार यात्रा: राहुल गांधी के साथ एमके स्टालिन ने भी दिखाए आक्रमक तेेवर

मुजफपफरपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का नेतृत्व किया, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल हुए। यह यात्रा बुधवार को दरभंगा से मुजफ्फरपुर पहुंची।  मुजफ्फरपुर में एक जन संवाद कार्यक्रम में, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भी वोटों की चोरी हुई है।

 

मतदाता सूची से नाम हटाना: राहुल गांधी और एमके स्टालिन दोनों ने आरोप लगाया कि बिहार में 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से दलित, पिछड़े, अति-पिछड़े और अल्पसंख्यक शामिल हैं। उन्होंने इसे “लोकतंत्र की हत्या” बताया।

संवैधानिक अधिकार: राहुल गांधी ने संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग इस अधिकार पर हमला कर रहा है।

एमके स्टालिन का वक्तव्य: एमके स्टालिन ने बिहार की लोकतांत्रिक शक्ति की सराहना की और कहा कि जब भी देश में लोकतंत्र पर खतरा आया है, तो बिहार ने ही उसका बिगुल फूंका है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव के संघर्षों की भी प्रशंसा की। उन्होंने चुनाव आयोग को भाजपा की “रिमोट से चलने वाली कठपुतली” बताया।