लंदन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना राजपुरोहित सम्मेलन

लंदन में राजपुरोहित सम्मेलन
लंदन में राजपुरोहित सम्मेलन

समाज की बालिकाओं ने दी नृत्य प्रस्तुति

जयपुर। लंदन की हैरो सिटी में शनिवार को राजपुरोहित सम्मेलन हुआ, जिसमें राजपुरोहित संतों का गुणगान किया गया। समाज की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सम्मेलन में लंदन के अलावा इंग्लैंड, वेल्श, स्कॉटलैंड और आयरलैंड में बसे राजपुरोहित बंधु शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद सभी ने दाल-बाटी-चूरमा खाया। मेहमानों का स्वागत तिलक लगाकर राजस्थानी साफा बंधाकर किया गया। बाद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छोटी गैर और घूमर महोत्सव हुआ। लंदन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना राजपुरोहित सम्मेलन

अफीम की जगह चॉकलेट की मनुहार

लंदन में राजपुरोहित सम्मेलन
लंदन में राजपुरोहित सम्मेलन
लंदन में राजपुरोहित सम्मेलन
लंदन में राजपुरोहित सम्मेलन
लंदन में राजपुरोहित सम्मेलन
लंदन में राजपुरोहित सम्मेलन

हनुवंतसिंह ने बताया कि इंग्लैंड का ये राजपुरोहित समाज अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए अफीम की जगह डार्क चॉकलेट का प्रयोग किया, जो दिल के लिए अच्छी होती है । मितेश ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम हमारी आनेवाली पीढ़ी को उनकी जड़ों से जोडऩे के लिए जरुरी हैं। भंवरसिंह का कहना था कि 20 वर्ष से अधिक समय से लंदन में रह रहे हैं। बच्चे यहीं पले-बढ़े पर अब जो राजपुरोहित सम्मेलन के रूप में ये आयोजन होने लगे हैं उससे हम दूसरे समाज बंधुओं के साथ जुड़ पा रहे हैं। सम्मेलन में हिस्सा लेकर ऐसा लग रहा है जैसे हम गांव के किसी आयोजन में भाग ले रहे हैं। महेंद्र सिंह ने कहा, हम कोशिश करते हैं के कार्यक्रम, हमारी बातचीत और यहां तक कि हमारी वार्षिक मैगजिन में भी हमारी भाषा और संस्कृति की झलक दिखे। इस अवसर पर विभिन्न कार्यकर्मों के साथ प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें राजपुरोहित संस्कृति, रिवाज, इतिहास, साहित्य और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए।

इनकी रही उपस्थिति

लंदन में राजपुरोहित सम्मेलन
लंदन में राजपुरोहित सम्मेलन

इस अवसर पर राजपुरोहित समाज यूके ने अपनी वार्षिक मैगजिन समाज-2025 का विमोचन किया गया। इस मौके पर चारुलता, ललिता, गौरी, आशा, रेखा, अर्पिता, नील, वियान, दिनेश, केतन, दिनेश, जितेंद्र, राकेश, ममता, रवीना, काजल, गौरंग, ईश्वरसिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जागीदारों की ठेट देशी हथाई से शुरु हुई। रेखा व विनोद, ऊषा, प्रकाश, अर्पिता, आनंद, प्रीती, राकेशसिंह, नील, जागृत, विशाल, सुभाष सपरिवार शामिल हुए। नारायण कंवर, नथराजसिंह राजपुरोहित, गायत्री कंवर, चैनसिंह राजस्थान से लंदन पहुंचकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के आठवें दिन की बुलेट की सवारी, बाइक रैली में हुए शामिल