सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, 937.66 अंकों की भारी गिरावट

बजट से पहले बाजार में लगातार चौथे कारोबारी दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई का सेंसेक्स 937.66 अंकों की भारी गिरावट के साथ 47,409.93 पर बंद हुआ है। इसमें इंडसइंड बैंक और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 4-4 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। ओवरऑल मार्केट की गिरावट में बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर आगे रहे। बाजार में इतनी लंबी गिरावट पिछले साल सितंबर में देखने को मिली थी।

बीएसई पर 3,063 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,073 शेयर बढ़त और 1,840 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। यानी एक्सचेंज पर 60 प्रतिशत शेयरों में गिरावट है। चौतरफा गिरावट के चलते एक्सचेंज में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट 189.59 लाख करोड़ रुपए हो
गया है।

सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, 937.66 अंकों की भारी गिरावट

एनएसई का निफ्टी भी 271.40 अंक नीचे 13,967.50 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स 17 कारोबारी सत्रों के बाद पहली बार 14 हजार के स्तर से नीचे आया। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाइटन और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 4-4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। इसी तरह हिंडाल्को के शेयर में भी 3.97 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, टेक महींद्रा, विप्रो और एसबीआई लाइफ के शेयरों में 2-2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त रही।