‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी, वरुण धवन मेधा राणा के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

नई दिल्ली। हाल ही में अभिनेता वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग खत्म होने के बाद वह अपनी सह-कलाकार मेधा राणा के साथ अमृतसर पहुंचे और स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। मेधा राणा न्यूकमर हैं। वो फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट रोल में होंगी। वो इस फिल्म के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि मेधा आर्मी फैमिली से आती हैं और उन्हें फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है।

वरुण धवन ने इस खास पल की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। तस्वीर में वह और मेधा राणा दोनों श्रद्धापूर्वक हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा, “सतनाम श्री वाहे गुरु। एक यात्रा समाप्त हुई – बॉर्डर 2।”

यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। अनुराग सिंह निर्देशित यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, और वरुण धवन जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में वरुण धवन परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाएंगे।