टीम इंडिया की जीत पर नहीं रहा सुनील शेट्टी की खुशी का ठिकाना, सोशल मीडिया दी बधाई

अभिनेता सुनील शेट्टी ने ओवल स्टेडियम में भारत की इंग्लैंड पर हुई शानदार जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रसन्नता साझा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और इस जीत को यादगार बताया।

 

शेट्टी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इंस्टा पर लिखा कि ओवल में दो शानदार दिन! क्या खेल था और क्या जीत! आओ इंडिया, हमेशा मेरा इंडिया