काबुल में आतंकी हमला, 23 मोर्टार शेल दागे गए, 8 की मौत

काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में शनिवार सुबह कई इलाकों में 23 मोर्टार शेल दागे गए। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। ये मोर्टार दो कारों से दागे गए। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

मंत्रालय के मुताबिक, ये मोर्टार काबुल के वजीर अकबर खान और शेर-ए-नॉ एरिया, गुल-ए-सुर्ख, स्पाइंजर रोड, नेशनल आर्काइव रोड, लैजी मरियम मार्केट और पंज्साद एरिया में गिरे। रॉकेट हमले से पहले चेहल सुतून और अजान कीमत एरिया में दो विस्फोट भी हुए थे।

घायलों को शेर-ए-नॉ एरिया में मौजूद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तालिबान ने कहा है कि हमला उसकी तरफ से नहीं हुआ। वजीर अकबर खान इलाके में डिप्लोमैटिक मिशन हैं।

काबुल में आतंकी हमला, 23 मोर्टार शेल दागे गए, 8 की मौत

शांति के लिए तालिबान से बातचीत जारी

उधर, कतर में अमेरिका, अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच वार्ता चल रही है। हालांकि, अभी तक इसमें कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने उम्मीद जताई है कि अफगानिस्तान में हिंसा में कमी आएगी।

बीते महीनों में अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में कमी देखी गई है। हाल ही में हुए हमले ढ्ढस् की तरफ से किए गए।

यह भी पढ़ें-जो बाइडन ने अब आम जनता से चंदा देने की अपील की