बैंकॉक। थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। यह बर्खास्तगी कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ उनकी फोन कॉल से जुड़ी है, जिसमें उन पर नैतिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
पैतोंगतार्न पर यह आरोप लगाया गया कि उन्होंने हुन सेन को ‘चाचा’ कहकर नैतिक नियमों का उल्लंघन किया। इस फोन कॉल में दोनों ने सीमा विवाद पर भी चर्चा की थी, जिसके कुछ दिनों बाद थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी।
अदालत ने माना कि उन्होंने कोई बेईमानी नहीं की और ईमानदारी का प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भी उन्हें नैतिकता के नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोषी ठहराया।
पैतोंगतार्न पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की बेटी हैं। उन्हें जुलाई में 36 सीनेटरों की याचिका के बाद निलंबित किया गया था।
इस फैसले से थाईलैंड में नई राजनीतिक उथल-पुथल शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।