क्या आप भी बिना जिम जाए पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, लेकिन घंटों वर्कआउट करने का समय नहीं मिल पाता? तो परेशान न हों! बिना भारी एक्सरसाइज और जिम की महंगी मेंबरशिप लिए भी आप स्लिम और फिट दिख सकते हैं। पेट की चर्बी सिर्फ लुक्स ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक होती है। यह डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की जड़ बन सकती है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि अगर आप कुछ आसान आदतें अपनाते हैं, तो बिना जिम गए भी इस जिद्दी चर्बी को पिघला सकते हैं! तो चलिए, जानते हैं 5 जबरदस्त तरीके, जो आपके वजन को तेजी से घटाने में मदद कर सकते हैं।
सुबह उठते ही पिएं गुनगुना पानी
सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट बर्निंग प्रोसेस शुरू हो जाता है। अगर आप और भी अच्छा रिजल्ट चाहते हैं, तो नींबू-पानी, जीरा पानी या अदरक-शहद वाला ड्रिंक लें।
फायदे:
पेट की सूजन कम होती है।
पाचन अच्छा रहता है।
मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे चर्बी तेजी से घटती है।
कैसे पिएं?
सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं।
चाहें तो इसमें नींबू या शहद भी मिला सकते हैं।
खाने की प्लेट को स्मार्टली भरें
अगर आप बिना जिम गए वजन कम करना चाहते हैं, तो आपका खाना ही आपकी सबसे बड़ी दवा है। खाने की सही चॉइस से ही पेट की चर्बी को तेजी से घटाया जा सकता है।
क्या खाएं?
प्रोटीन ज्यादा लें: दालें, पनीर, अंडा, दही और नट्स।
फाइबर रिच फूड खाएं: हरी सब्जियां, ओट्स, ब्राउन राइस और फल।
चीनी और जंक फूड से बचें: कोल्ड ड्रिंक्स, बर्गर, पिज्जा से दूरी बनाएं।
ग्रीन टी या हर्बल टी पिएं: यह फैट बर्न करने में मदद करती है।
कैसे खाएं?
सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें।
एक बार में ज्यादा खाने की बजाय छोटे-छोटे मील्स लें।
रात का खाना हल्का और सोने से 2 घंटे पहले खाएं।
यह भी पढ़ें : राज्यपाल बागडे से मुख्यमंत्री शर्मा ने की मुलाकात