सना। लाल सागर से इजरायल की तरफ मूवमेंट करते मालवाहक जहाजों पर हूतियो के खतरनाक हमलो के बाद हूती लड़ाकों ने हमला कर दो जहाजों को डुबो दिया। हमलों से बचने के लिए अब जहाजों पर सवार क्रू हूतियों को हमला ना करनें के लिए संदेश भेज रहे है हम सभी क्रू सदस्य मुस्लिम हैं और हमारा इजरायल से कोई संबंध नहीं है।
हाल के दिनों में दक्षिणी लाल सागर से गुजरने वाले कई जहाजों ने अपने एआईएस सार्वजनिक ट्रैकिंग प्रोफाइल में ऐसे संदेश जोड़े हैं, जिन्हें किसी जहाज पर क्लिक करने पर देखा जा सकता है।
एक संदेश में लिखा था कि सभी चालक दल मुस्लिम हैं जबकि दूसरे कई संदेशों में स्पष्ट किया गया था कि जहाजों का इजरायल से कोई संबंध नहीं है। समुद्री सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि यह हूती के हमले से बचने की बढ़ती हताशा का संकेत है। हालांकि, उनका मानना है कि इससे कोई फर्क पड़ने की संभावना नहीं है।