राजस्थान में आज शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन

राजस्थान में कोरोना को काबू करने के लिए तमाम सख्तियां काम नहीं आईं तो सरकार को आखिरकार वीकेंड लॉकडाउन की तरफ बढऩा पड़ा। गहलोत सरकार ने शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

इसका नाम वीकेंड लॉकडाउन दिया है, लेकिन पाबंदियां लॉकडाउन जैसी ही हैं। सीएम अशोक गहलोत ने देर रात कोरोना कोर ग्रुप के साथ बैठक कर पूरे प्रदेश वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी।

लेकिन वीकेंड लॉकडाउन के दौरान तीन उपचुनाव वाले इलाकों में वोटिंग की छूट रहेगी। इमरजेंसी और पहले से चल रहे नाइट कर्फ्यू में छूट की श्रेणी वाली सेवाओं में फल-सब्जी, दूध, एलपीजी और बैंकिग सेवाओं को भी शामिल किया गया है। इन्हें छोड़ शनिवार-रविवार को पूरे प्रदेश में बाकी सेवाएं बंद रहेंगी।

राजस्थान में आज शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा-समय रहते सख्ती नहीं की तो हालात बिगड़ जाएंगे

गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहले प्रदेश के 17 जिलों में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। कुछ दिनों में सभी जिलों में संक्रमण तेजी से फैला है। अब प्रदेश में कोरोना के 6,658 नए मामले आए हैं और 33 मौतें हुई हैं, इसलिए वीकेंड लॉकडाउन का सख्त फैसला लिया गया है। समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति दूसरे प्रदेशों जैसी विकट बन सकती है। आमजन से अपील है कि पहले की तरह एकजुटता दिखाएं और एक-दूसरे का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें-आम लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल की पालना छोड़ दी है, यह गंभीर चिंता का विषय है: मुख्यमंत्री