वॉट्सऐप ने अपडेट प्लान टाला, अब 15 मई तक पॉलिसी लागू करेगी

वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप ने विवाद बढऩे के बाद प्राइवेसी अपडेट प्लान फिलहाल टाल दिया है। अब 8 फरवरी को किसी का वॉट्सऐप अकाउंट बंद नहीं होगा। कंपनी धीरे-धीरे 15 मई तक पॉलिसी लागू करेगी।

कंपनी का मानना है कि पॉलिसी का समय आगे बढ़ाने से यूजर्स को उसे समझने का टाइम मिल जाएगा। वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी फेसबुक ने बताया कि ऐप के नए अपडेट को लेकर लोगों को काफी गलतफहमी है, जिसके चलते फिलहाल नए अपडेट को रोक दिया गया है।

वॉट्सऐप ने अपडेट प्लान टाला, अब 15 मई तक पॉलिसी लागू करेगी

कंपनी ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हम उस तारीख को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें यूजर्स से पॉलिसी और शर्तें पढऩे और उन्हें स्वीकार करने को कहा जाएगा। 8 फरवरी को किसी का अकाउंट डिलीट या सस्पेंड नहीं किया जाएगा।

हम अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा पॉलिसी को लेकर स्पष्ट जानकारियां देंगे और लोगों के बीच फैले भ्रम को दूर करेंगे। इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे लोगों से नई पॉलिसी पर उनकी राय लेगी। इसके लिए 15 मई तक का समय तय किया गया है।