लोकल ट्रेन भिड़ी महिलाएं, सीट नहीं मिली तो मराठी बोला

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठी भाषा बोलने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब इसका असर आम लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। सियासी गलियारों से निकलकर लोकल ट्रेन तक पहुंच गया है। मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोग भाषा पर बुरी तरह से लड़ते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को मराठी सीखने की सलाह दे रही है। वहीं, मराठी न बोलने पर महिला को मुंबई से बाहर निकलने की धमकी देते भी देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 6-7 महिलाएं मराठी भाषा पर लड़ाई करते दिखाई दे रही हैं।

महिलाओं के बीच यह लड़ाई ट्रेन की सीट को लेकर शुरू हुई। मुंबई की इस ट्रेन में एक महिला को दूसरी महिला पर चिल्लाते देखा जा सकता है। मराठी न बोलने के कारण महिला लगातार उसपर चिल्ला रही है। महिला कहती है, “अगर तुमको मुंबई में रहना है तो मराठी बोलना होगा। वरना यहां से तुरंत निकल जाओ।” इसके बाद एक अन्य महिला भी इस बहस का हिस्सा बन जाती है।