आपको भी आती होगी पेट भरने के बाद भी मन नहीं भरने की फीलिंग, यह है वजह

ज्यादा खाने के नुकसान
ज्यादा खाने के नुकसान

आपने कभी सोचा है कि खाना खाने के बाद भी हमें कुछ और खाने की क्रेविंग क्यों होती है? पेट भरा हुआ है, लेकिन मन संतुष्ट नहीं होता। यह एक आम अनुभव है, जिसे हम सभी ने कभी न कभी महसूस किया होगा। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

भूख और क्रेविंग में अंतर

ज्यादा खाने के नुकसान
ज्यादा खाने के नुकसान

सबसे पहले, हमें भूख और क्रेविंग के बीच का अंतर समझना होगा। भूख एक शारीरिक संकेत है जो हमें बताता है कि हमारे शरीर को एनर्जी की जरूरत है। जबकि क्रविंग एक मनोवैज्ञानिक इच्छा है, जो किसी खास तरह के खाने के लिए होती है।

पेट भर जाता है लेकिन मन नहीं भरता क्यों?

इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि इमोशनल ईटिंग- कई बार हम अपने इमोशन्स को शांत करने के लिए खाना खाते हैं। जैसे कि जब हम उदास, स्ट्रेस में या बोर होते हैं, तो हम खाने की मदद से बेहतर महसूस करने की कोशिश करते हैं। ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स खाना- ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स में चीनी, नमक और फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमें ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करते हैं। नींद की कमी- पूरी नींद न लेने से भूख बढ़ सकती है और हमारा ज्यादा खाने का मन करने लगता है। कुछ दवाओं के कारण- कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी भूख को बढ़ा सकते हैं। पाचन संबंधी परेशानियां- पाचन संबंधी परेशानियां भी भूख बढऩे का कारण बन सकती हैं।

इसके नेगेटिव इफेक्ट्स क्या हैं?

अगर आप लगातार अपनी क्रेविंग को पूरा करते रहते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि मोटापा- ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से मोटापा हो सकता है।
डायबिटीज- हाई ब्लड शुगर का लेवल डायबिटीज का कारण बन सकता है।
दिल की बीमारियां- हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं।
इससे कैसे बचें?
क्या खा रहे हैं- अपने खाने में ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें।
कब खा रहे हैं- भूख लगने पर ही खाएं और जल्दबाजी में न खाएं।
कितना खा रहे हैं- सही मात्रा में खाएं और खुद को ज्यादा न खिलाएं।
इमोशनल ईटिंग से बचें- यदि आप अपने इमोशन्स को शांत करने के लिए खाना खाते हैं, तो कोई दूसरी एक्टिविटी खोजें जैसे किताब पढऩा या वॉक करना।
पूरी नींद लें- रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।
डॉक्टर से सलाह लें- अगर आपको लगता है कि आपको पाचन से जुड़ी समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ेंं : मुख्यमंत्री शर्मा की बड़ी घोषणा, प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खुलेंगे अटल ज्ञान केन्द्र