खूब भाएगा क्रीमी पालक जूस, इससे बनेगी आपकी सेहत

क्रीमी पालक जूस
क्रीमी पालक जूस

पालक का जूस आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसे बनाना भी बेहद आसान है।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री

क्रीमी पालक जूस
क्रीमी पालक जूस

ताजा पालक दो कप
अदरक 1 टुकड़ा छोटा
नींबू का रस एक चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर आधा चम्मच
काला नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
पुदीने की पत्तियां स्वाद के लिए
सेब या खीरा एक
शहद एक छोटा चम्मच

विधि :

क्रीमी पालक का जूस बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
अब पालक को मोटे टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद सेब या खीरा भी काट लें।
अब एक ब्लेंडर जार में कटा हुआ पालक, अदरक, पुदीने की पत्तियां, सेब या खीरा और लगभग 1 कप पानी डालकर ब्लेंड कर लें।
अब जूस को छान लें।
इसमें नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
आप चाहें तो इसमें दही या कोकोनट मिल्क भी मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीते डेढ़ साल में कृषि कल्याण योजनाओं में बने नये कीर्तिमान