सर्दियों में ठंड के कारण शरीर में जकडऩ और आलस आना आम बात है। यही वजह है कि इस दौरान फिट और एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज न केवल शरीर को गर्म रखने में मदद करती है, बल्कि इम्युनिटी को भी मजबूत बनाती है, जिससे आप सर्दी-खांसी जैसे इन्फेक्शन से बचे रह सकते हैं। यहां कुछ ऐसी एक्सरसाइज दी गई हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर कर सकते हैं और खुद को गर्म बनाए रख सकते हैं। जंपिंग जैक्स एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो शरीर को तुरंत गर्म करती है। इसे 2-3 मिनट के लिए करें। यह मसल्स टोनिंग का काम करता है और इन्हें एक्टिव भी बनाता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, और कैलोरी बर्न करने में मददगार है। इस आसान एक्सरसाइज से आप सर्दियों में रहेंगे फिट
स्क्वाट्स
स्क्वाट्स आपकी जांघों, हिप्स और ग्लूट्स की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे रोजाना 12-15 बार दोहराएं। यह लोअर बॉडी को टोन करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। पुश-अप्स ऊपरी शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। यह चेस्ट, आम्र्स और कंधों को मजबूत बनाता है और शरीर में गर्मी लाता है। शुरुआत में 8-10 पुश-अप्स करें और धीरे-धीरे संख्या बढ़ाएं।
प्लैंक होल्ड
प्लैंक एक्सरसाइज कोर मसल्स को मजबूत बनाता है और शरीर का बैलेंस सुधारता है। इसे 30 सेकंड से शुरू करें और धीरे-धीरे 1 मिनट तक बढ़ाएं। शरीर को फिट रखने के साथ-साथ, सर्दियों में शरीर में गर्मी भी देता है। ये पेट की चर्बी कम करने में भी मददगार है।
सीढिय़ां चढऩा
घर की सीढिय़ां चढऩा-उतरना एक शानदार कार्डियो वर्कआउट है। यह पैरों को टोन करता है और हार्ट रेट बढ़ाता है। इसे 5-7 मिनट तक करें।
सूर्य नमस्कार
योग के इस अभ्यास में 12 स्टेप्स होते हैं, जो पूरे शरीर को स्ट्रेच और मजबूत बनाते हैं। रोजाना 5-10 राउंड सूर्य नमस्कार करने से शरीर फ्लेक्सिबल रहता है और मानसिक शांति मिलती है।
लेग लिफ्ट्स
लेग लिफ्ट्स पैरों और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे दोनों पैरों के लिए 10-12 बार करें। यह लोअर बैक और कोर को भी टोन करता है।
जॉगिंग ऑन द स्पॉट
अगर बाहर जाना संभव न हो, तो घर पर ही स्पॉट पर जॉगिंग करें, इसे स्टेशनरी जॉगिंग कहते हैं। इसे 2-3 मिनट तक करें। ये हार्ट रेट बढ़ाता है। सर्दियों में आलस को मात देना मुश्किल हो सकता है, लेकिन ये आसान एक्सरसाइज आपको फिट और एक्टिव बनाए रखेंगी।