पाचन खराब है तो इन चीजों से बना लें दूरी वरना बढ़ेगी समस्या

हेल्दी फूड
हेल्दी फूड

सेहतमंद और फिट रहना भला किसे पसंद नहीं, हर कोई हेल्दी, फिट और खूबसूरत दिखना चाहता है। लेकिन, हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट और न्यूट्रिएंट रिच फूड्स का सेवन भी जरूरी है। शरीर को सेहतमंद रखने में बहुत से पोषक तत्व जरूरी माने जाते हैं और उन्हीं में से एक है फाइबर. फाइबर एक जरूरी पोषक तत्व है जो कि पौधों से मिलने वाले फूड में पाया जाता है। फाइबर दो प्रकार का होता है, सॉल्युबल फाइबर और इनसॉल्युबल फाइबर। ये दोनों ही फाइबर शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। फाइबर पाचन के लिए सबसे जरूरी होता है। इतना ही नहीं फाइबर ब्लड शुगर लेवल, और वजन को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है, तो चलिए जानते हैं किन चीजों का सेवन कर फाइबर की कमी को पूरा कर सकते हैं।

सफेद ब्रेड

सफेद ब्रेड
सफेद ब्रेड

सफेद चावल के समान, सफेद ब्रेड रिफाइंड आटे से बनाई जाती है। इसमें फाइबर की मात्रा कम होती है। जो ब्रेड साबुत अनाज से बनाए जाते हैं, उसमें फाइबर भरपूर होता है।

पनीर

पनीर
पनीर

पनीर हमारी डाइट का जरूरी हिस्सा है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, लेकिन इसमें अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में फाइबर कम होता है। अगर आप अपच से परेशान हैं, तो पनीर खाने से बचें।

सफेद चावल

अक्सर लोग सफेद चावल को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें अन्य साबुत अनाजों की तुलना में फाइबर कम मात्रा में पाया जाता है।

आइसक्रीम

आइसक्रीम का टेस्ट हर किसी को पसंद होता है। इसमें वसा और चीनी की मात्रा अधिक होती है, लेकिन इसमें फाइबर नहीं होता है। जिन लोगों को पाचन की समस्या है, वो आइसक्रीम खाने से परहेज करें।

प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट जैसे हॉट डॉग, सॉसेज, बेकन में फाइबर कम मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, इनमें अनहेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

मक्खन और तेल

ये आहार का अनिवार्य हिस्सा हैं, लेकिन इनमें कोई फाइबर नहीं होता है। इसलिए खाने में मक्खन और तेल का प्रयोग कम मात्रा में करें। डाइट में हेल्दी फैट्स युक्त फूड्स जैसे एवोकाडो और नट्स शामिल करें।

अंडे

अंडे प्रोटीन का समृद्ध स्रोत हैं लेकिन इनमें फाइबर नहीं होता है। आप फाइबर युक्त सब्जियां या साबुत अनाज के साथ अंडे खा सकते हैं।

फलों का जूस

फलों के तुलना में इनके जूस में फाइबर कम होता है। अगर आप पाचन शक्ति बढ़ाना चाहते हैं, तो डाइट में जूस की जगह फल खाएं, इससे पाचन तंत्र ठीक रहेगा।

यह भी पढ़ें : टॉयलेट में भूलकर भी नहीं करें फोन का इस्तेमाल, एक नहीं कई बार हो सकते हैं संक्रमण के शिकार