देवी लक्ष्मी को धन की लक्ष्मी कहा जाता है, अगर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो इंसान आगे बढ़ता है वहीं अगर मां लक्ष्मी रूठ जाएं तो घर से सुख समृद्धि भी रूठ जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जिनका आपको ध्यान रखना है। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता है, क्योंकि ये ऐसी बुरी आदतें हैं जो धन की देवी लक्ष्मी को बिल्कुल पसंद नहीं है। तो अगर उनकी कृपा बरकरार रखना चाहते हैं तो इन बुरी आदतों को आज ही छोड़ दें।
कहां नहीं ठहरती मां लक्ष्मी
शास्त्रों में इस बात का जिक्र है कि जो लोग अपने पितरों का तर्पण नहीं करते माता लक्ष्मी उनके घर पर रुकना पसंद नहीं करती हैं। साथ ही जो लोग धर्म का आचरण नहीं करते या फिर पंडितों और धार्मिक ग्रंथों का अपमान करते हैं, उनके घर पर भी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता।
किन लोगों के यहां नहीं रुकती मां लक्ष्मी
जो लोग दान-पुण्य नहीं करते या फिर दुराचारी होते हैं। उन लोगों के घर भी धन की समस्या बनी रहती है। साथ ही जहां पर मूर्खों को आदर होता है और महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वहां भी धन की देवी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता।
भूलकर भी न करें ये गलती
जिस घर में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता या उठने-बैठने के सही नियम नहीं अपनाए जाते, उन लोगों से माता लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती है। व्यक्ति का आलसी होना या धन का गलत तरीके से प्रयोग करना भी माता लक्ष्मी को पसंद नहीं आता।
क्या करें उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहे तो इसके लिए नियमित रूप से तुलसी पर दीपक जलाएं। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए इस मंत्र का जाप करें-
ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
यह भी पढ़ें : गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास खस का शरबत, शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे