डाइट में शामिल करें ये फूड्स कभी नहीं होगी थकान और कमजोरी

थकान व कमजोरी
थकान व कमजोरी

रोजाना की इस भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण हम सही डाइट नहीं लेते हैं। जिसके कारण शरीर में कमजोरी आने लगती हैं। कमजोरी की वजह से हम किसी भी काम में अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।इसलिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनमें आवश्यक पोषक तत्व मौजूद हों। केवल खाना खाने से ही यह समस्या दूर नहीं होती है, आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए जो आसानी से पच जाते हैं और जिनसे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इस विषय पर हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं, उन्होनें हमे बताया कि शरीर की कमजोरी को कम करने के लिए डाइट में बदलाव लाना जरूरी है। साथ ही कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनको अवॉइड करके आप इस समस्या को कम कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं शरीर में एनर्जी बनाएं रखने और कमजोरी से लडऩे के लिए कौन से फूड्स होंगे फायदेमंद?

डाइट में केला शामिल करें

डाइट में केला शामिल करें
डाइट में केला शामिल करें

केला विटामिन-बी6 का समृद्ध स्रोत है। यह भोजन को ऊर्जा में बदलने के लिए सबसे जरूरी फल है। इसमें मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर के लिए जरूरी तत्वों में से एक माना जाता है। यह आपके बॉडी को उर्जा प्रदान करता है। पके केले पाचन को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं। आप इस फल का सेवन कर पूरे दिन ऊर्जावान रह सकते हैं।

क्विनोआ खाएं

क्विनोआ खाएं
क्विनोआ खाएं

क्विनोआ में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भी भरपूर होता है। जो शरीर की उर्जा बनाए रखने में मदद करता है। क्विनोआ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो बीमारी को कम करने में मदद करते हैं। इसमें अन्य अनाजों की तुलना में मोनोअनसैचुरेटेड फैट का स्तर अधिक होता है। यह दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

दही का सेवन करें

दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया होते हैं, जो आंत की सेहत को बढ़ावा देते हैं। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं, जो दांतों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्या भी कम होती है। पूरे दिन ऊर्जावान रहना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में दही जरूर शामिल करें।

चिया सीड्स

चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हृदय रोग सहित कई बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। इन बीजों में मौजूद फाइबर हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार होता हैं। इनमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट्स और फाइबर आपको उर्जावान रखते हैं।

ओट्स खाएं

ओट्स में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान रखने में सहायक है।

यह भी पढ़ें : लंदन में ‘माणक’ राजस्थानी पत्रिका को मिला सम्मान