आम का सेवन गर्मियों में लोकप्रिय रूप से किया जाता है। ये बहुत ही स्वादिष्ट फल है। आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। गर्मियों में आम का सेवन लोकप्रिय रूप से किया जाता है। ये एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है।
स्वादिष्ट होने के साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इस फल में फाइबर अधिक होता है। इसमें फोलेट, बीटा केराटिन, आयरन, विटामिन ए और सी के साथ ही कैल्शियम, जिंक और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये स्वादिष्ट फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आम के फल की कई किस्में होती हैं। इसमें दशहरी, लंगड़ा और चौसा आदि शामिल है। आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानें इसके स्वास्थ्य लाभ।
आम पाचन में मदद करता है
आम में कई गुण होते हैं। ये पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसमें पाचन एंजाइम होते हैं। आम में पानी और डायट्री फाइबर की अधिक मात्रा होती है। ये कब्ज और दस्त जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाता है।
इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है
आम में विटामिन ए और विटामिन सी होता है। आम में कॉपर, फोलेट, विटामिन ई, और बी विटामिन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये इम्युनिटी को मजबूत करता है।
साफ त्वचा के लिए आम
आम में विटामिन सी और ए भरपूर मात्रा में होता है। ये त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। ये बंद रोमछिद्रों को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। ये त्वचा के तेल उत्पादन को कम करने में मदद करता है। ये उम्र बढऩे की संकेत जैसे झुर्रियां और महीन रेखाएं आदि को कम करता है।
हृदय को स्वस्थ रखता है
आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये हृदय को स्वस्थ रखता है। आम में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
वजन कम करने में मदद करता है
आम में घुलनशील फाइबर होता है। ये पेट को देर तक भरा रखता है। इससे आप कम खाते हैं। इस प्रकार इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
आम में पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम थायरॉइड से संबंधित समस्याओं दूर करता है।
यह भी पढ़ें : 27 हजार कर्मचारियों को निकालने का फैसला बहुत कठिन था