प्रदेश में और सख्त होगा लॉकडाउन, गहलोत कैबिनेट में आज हो सकता है फैसला

प्रदेश में कोरोना की चैन तोडऩे के लिए राजस्थान सरकार लॉकडाउन को और कड़ा करने पर विचार कर रही है। 17 मई तक की लॉकडाउन की गाइडलाइंस में दी गई कुछ छूटों को वापस लिए जाने पर विचार चल रहा है।

शादी समाराहों पर पूरी तरह पाबंदी लगाने पर फैसला हो सकता है। सात दिन के कड़े लॉकडाउन पर भी फैसला हो सकता है। आज शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्ष्ता में होने जा रही कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में सख्ती बढाने पर फैसला होने की संभावना है।

प्रदेश में शादियों पर पाबंदी लगाने की तैयारी है। मौजूदा गाइडलाइन में शादी समारोह में बैंड पार्टी के अलावा केवल 31 लोगों को अनुमति है। सरकार अब इस छूट को वापस लेने की तिैयारी कर रही है।

ज्यादातर मंत्री और एक्सपर्ट की राय शादी समाराहों पर पाबंदी लगाने की है। कैबिनेट में चर्चा के बाद शादी समाराहों पर दी गई छूट को वापस लिया जा सकता है। एक्सपर्ट की भी राय है कि आगे आखातीज के सावे पर बड़ी तादाद में शादियां होने से गैदरिंग बढेगी जिसकी वजह से कोरोना विस्फोट की आशंका है। इसके कारण शादी समारोहों पर रोक पर फैसला किया जाना है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए त्वरित योजना बनाएं : गहलोत