जर्मनी में गूंजा भगवान महावीर का संदेश

महावीर जयंती
महावीर जयंती

जर्मनी। भारत से हजारों किलोमीटर दूर रह रहे जैन धर्म के लोगों ने 15, अप्रेल 2023 को जर्मनी के मान हाइम शहर में धूमधाम से भगवन महावीर का 2622वां जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से जैन धर्म को मानने वालों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महोत्सव के अंतर्गत, सामूहिक पूजा, तीन किलोमीटर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान महावीर के संदेश जिओ और जीने दो, अहिंसा परमो धर्म के बारे में लोगों को बताया गया। बाद में सामूहिक भोज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुए, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

भारतीय संस्कृति का हुआ बखान

महावीर जयंती
महावीर जयंती

मूलरूप से अंता राजस्थान के रहने वाले संघ के कार्यकर्ता अर्पित जैन ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम जर्मनी में पहली बार हुआ है। करीब 195 लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया, जिसमें कुछ जर्मन जैन स्कॉलर भी शामिल हुए। अर्पित ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शहर की पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। Head of Diversity and Inclusion के प्रमुख क्लाउस तथा भारत के प्रधान कार्यालय म्युनिक से अनिल कुमार ने मुख्यअतिथि के भूमिका अदा की तथा भगवान महावीर और भारतीय सभ्यता के बारे में विस्तार से बताया। संघ के कार्यकर्ता श्रेयांश ने बताया कि जैन संघ जर्मनी की स्थापना 3 दशक पहले अजित बेनाडी ने की थी। वह बायो गया बीज आज वट वृक्ष बन गया है।

यह भी पढ़ें : ईद पर ट्राई करें ऐसे आउटफिट जो हमेशा रहते हैं ट्रेंड मेंलाल सूट