भगवान परशुराम जयंति और अक्षय तृतीया आज, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी शुभकामनाएं

भगवान परशुराम, Parashuram
भगवान परशुराम, Parashuram

भगवान परशुराम जयंति अक्षय तृतीया के दिन मनाई जा रही है। अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन इनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान परशुराम विष्णुजी के छठे अवतार और सात चिरंजीवी में एक हैं।

परशुराम जयंति और अक्षय तृतीया आज

मान्यता के अनुसार परशुराम का जन्म वैशाख माह की तृतीया तिथि के दिन और रात के पहले प्रहर में हुआ था। परशुराम भगवान विष्णु के अवतार है। इनके जन्म के समय को सतयुग और त्रेतायुग का संधिकाल माना गया है।

यह भी पढ़ें-परशुराम जन्मोत्सव घर-घर जलाए जाएंगे दीपक

भगवान परशुराम विष्णुजी के छठे अवतार और सात चिरंजीवी में एक हैं

भगवान शिव के परमभक्त परशुराम को न्याय के देवता का अधिकार दिया है। इसके अलावा भी कई ऐसी घटनाएं हैं जिनमें परशुराम के क्रोध की कहानियां मिलती हैं। कहा जाता है कि इनके क्रोध से सभी देवी-देवता भयभीत रहा करते थे।