“महिला गरिमा” के तहत सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

"Women's Dignity"

जयपुर। महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा जन जागरूकता अभियान “ऑपरेशन गरिमा” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच के निर्देश में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जयपुर आयुक्तालय में निर्भया स्क्वॉड द्वारा पोस्टर, फ्लैक्स बैनर के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।

निर्भया स्क्वॉड ने स्कूल, कॉलेज, कॉलोनियों, मोहल्लों, बस स्टैंड और पब्लिक ट्रांसपोर्ट संसाधनों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया। इसमें लो फ्लोर बस, सिटी बस, मिनी बस, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा जैसे संसाधनों पर भी खास ध्यान दिया गया। झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अब तक इस अभियान के तहत करीब 6,258 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया है।