भारत में बनी 5-डोर मारुति जिम्नी जापान में हुई पेश

5-डोर मारुति जिम्नी

नई दिल्ली। भारत में बनी हुई जिम्नी 5-डोर ने सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के घरेलू बाजार में आज कदम रख दिया है। इसे भारत में ऑटो एक्सपो 2023 में पहली बार पेश किया गया था। वहीं, यह वित्त वर्ष 2024-25 मारुति सुजुकी का दूसरा सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाली मॉडल बन गई है। इसे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मारुति सुज़ुकी की निर्माण इकाई (मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी) में पूरी तरह से तैयार किया गया है। आइए जानते हैं कि जापान में पेश हुई भारत में बनी हुई Maruti Jimny 5-Door किन फीचर्स के साथ पेश की गई है।

5-डोर मारुति जिम्नी के फीचर्स

Jimny में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन (K15B) का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 105 PS की पावर और 134 Nm का पीक टॉर्क करता है। इसके इंजन को दो ट्रांसमिशन ऑप्शन 5-स्पीड मैन्युअल (MT) और 4-स्पीड ऑटोमेटिक (AT) के साथ पेश किया जाता है। इसका लैडर फ्रेम चेसिस पर बेस्ड है। इसमें ALLGRIP PRO 4WD तकनीक दी गई है, जिसे स्टैंडर्ड रूप से लो-रेंज ट्रांसफर गियर (4L मोड) से लैस किया गया है।

100 से भी ज्यादा देशों में होती है निर्यात

5-डोर मारुति जिम्नी को दुनिया भर में 199 देशों और क्षेत्रों में Jimny की 35 लाख से भी ज्यादा यूनिट को बेचा जा चुका है। इसका 3-Door वर्ज़न जापानी बाज़ार में पहले से ही बिक्री के लिए पेश की जाती है। वहीं, अब इसके 5-Door वाला वर्ज़न जापान में उतारा गया है। कंपनी का मानना है कि इससे जापान में Jimny की लोकप्रियता और भी बढ़ेगी। Jimny को लगभग 100 देशों में निर्यात किया जाता है। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में फ्रोंक्स के बाद अब Jimny सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के घरेलू बाजार में भेजी जाने वाली दूसरी SUV बन गई है।

2024 में कितना हुआ मारुति सुज़ुकी का निर्यात

मारुति सुज़ुकी ने कैलेंडर वर्ष 2024 में लगभग 100 देशों को 3.23 लाख से अधिक गाड़ियों का निर्यात किया गया है। वहीं, साल 2024 में भारत के कुल यात्री वाहन निर्यात में कंपनी की हिस्सेदारी 43.5% रही। मारुति सुज़ुकी ने अगस्त 2024 में जापान को Maruti Fronx का निर्यात शुरू किया था। इसकी जापान के बाजार में शानदार प्रतिक्रिया मिली है।