इस रेसिपी से बनाएं बैंगन का चोखा, कई गुना बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

बैंगन का चोखा
बैंगन का चोखा

बैगन का चोखा भारतीय रसोई में बनने वाली एक पारंपरिक और स्वादिष्ट डिश है। इसे खासतौर पर उत्तर भारत और बिहार में पसंद किया जाता है। बैगन का चोखा बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ परोस सकते हैं। आइए जानते हैं चार लोगों के लिए इसे बनाने की आसान रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

बैंगन का चोखा
बैंगन का चोखा

टमाटर- 2
ताजा और बड़ा बैंगन- 2
हरी मिर्च- स्वादानुसार बारीक कटी हुई
प्याज- 2 बारीक कटा हुआ
लहसुन- 4-5 कलियां
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
सरसों तेल- 1 आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- 1 आधा चम्मच

विधि :

बैंगन का चोखा बनाने के ल?िए सबसे पहले बैंगन और टमाटर को धो कर भून लें।
भुने हुए बैंगन और टमाटर का छिलका उतारकर गूदे को एक बर्तन में निकाल लें।
इन्हें अच्छे से मैश कर लें।
अब कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और हरा धनिया डालें।
सरसों का तेल, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इसमें एक चम्मच सरसों का तेल मिलाएं।
बैंगन का चोखा तैयार है। इसे गरमागरम रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें : कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम राजस्थान के लिए साबित होगा वरदान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा